About Me

छत्तीसगढ़ की जलवायु | Climate of Chhattisgarh | Chhattisgarh Ki Jalwayu | CG Jalwayu | CG PSC | CG Vyapam | Vyapam

 छत्तीसगढ़ की जलवायु (Climate of Chhattisgarh)


छत्तीसगढ़ भारत के मध्य  स्थित है यहाँ उष्ण कटियबंधीय मानसूनी जलवायु पाया जाता है , कर्क रेखा प्रदेश के उत्तरी भाग बलरामपुर, सूरजपुरऔर कोरिया जिला से होकर गुजरती है . कर्क रेखा स्थित होने के कारण यह गर्म प्रदेश है , समुद्र से दूर होने के कारण समकारी प्रभाव से दूर है .
यहाँ मुख्य रूप से तीन ऋतुएं पाई जाती है .
===============================
ग्रीष्म ऋतुएं  :- 
  • छत्तीसगढ़ में ग्रीष्म ऋतुएं गर्म एवं शुष्क होती है .
  • 21 मार्च के उपरांत सूर्य की किरणे उत्तरी गोलार्थ में सीधी लम्बवत पड़ती है ,जिससे तापमान में वृद्धि हो जाती है .
  • यहाँ अप्रैल और मई में झुलसाने वाली गर्मी तथा जुलाई से अक्टूबर में बादलों के कारण उमस होती है .
  • मई का महिना में सबसे ज्यादा गर्मी होती है , अधिकतम तापमान चाम्पा और रायगढ़ में अंकित की जाती है .
  • सबसे ज्यादा गर्म स्थान चाम्पा है .
  • तापमान 40 से 45℃ रहता है
===============================
शीत ऋतुएं :- 
  • यहाँ शीत ऋतुएं ठंडी एवं शुष्क होती है .
  • 21 सितम्बर के बाद सूर्य की स्थिति दक्षिणायन होने लगाती है, और सूर्य की किरणे तिरछी पड़ने लगाती है .
  • दिसम्बर और जनवरी में सर्वाधिक ठंडी पड़ती है 
  • पहाड़ी भागों में स्थित पेंड्रा, मैनपाट, जशपुर, न्यूनतम तापमान वाले क्षेत्र है, ऐसा समुन्द्रतल से अधिक ऊंचाई और वनाधिक्य के कारण है .
  • तापमान 15 से 20 ℃ रहता है 
===============================
वर्षा ऋतुएं :- 
  • छत्तीसगढ़ में वर्षा की प्रकृति मानसूनी है , वर्षा ऋतुएं गर्म एवं आर्द्र होती है .
  • 90 प्रतिशत वर्षा दक्षिण पश्चिम मानसूनी हवाओ के द्वारा होता है .
  • 21 जून को कर्क रेखा के समीप सूर्य की लम्बवत स्थिति होती है ,जिससे गर्मी और तापमान में वृध्दि होती है न्यून वायुदाब की स्थिति बनती है .
  • हिन्द महासगार के दक्षिणी भाग से मानसूनी हवाएं आकर्षित होती है और वर्षा होती है .
  • प्रदेश में औसत वर्षा लगभग 120-125 से. मी. होती है .
  • छत्तीसगढ़ में मैकल पर्वत श्रेणी के निकट न्यूनतम वर्षा होती है इसे वृष्टिछाया प्रदेश कहते है राजनंदगांव और कवर्धा जिला .
  • भानुप्रतापपुर, जशपुर तहसीलों में सर्वाधिक औसत वार्षिक वर्षा होती है .
  • जिलेवार सर्वाधिक वर्षा जशपुर में होती है 
  • सबसे कम वर्षा कवर्धा जिला में होती है .
  • नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ प्रदेश का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र है
  • तापमान 20 से 35℃ रहता है औसत तापमान भी यही रहता है

नोट - इस पेज पर आगे और भी जानकारियां अपडेट की जायेगी, उपरोक्त जानकारियों के संकलन में पर्याप्त सावधानी रखी गयी है फिर भी किसी प्रकार की त्रुटि अथवा संदेह की स्थिति में स्वयं किताबों में खोजें तथा फ़ीडबैक/कमेंट के माध्यम से हमें भी सूचित करें। 

छत्तीसगढ़ की जलवायु (Climate of Chhattisgarh)

===============================

Read More  इन्हे भी पढ़े......... 

 Read छत्तीसगढ़ के पुरातत्व एवं पर्यटन स्थल | 2 | कोरिया जिला | District Korea 

Read छत्तीसगढ़ (सरगुजा) के पुरातत्व एवं पर्यटन स्थल |1| Archeology and tourist sites in CG

Read छत्तीसगढ़ की लोक नृत्य Folk Dance of CG

Read छत्तीसगढ़ की नदियाँ (1) Rivers of Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की नदियाँ (2 ) Rivers of Chhattisgarh

Read छत्तीसगढ़ के राजकीय प्रतीक चिन्ह STATE SYMBOL OF CHHATTISGARH

Read छत्तीसगढ के जलप्रपात Water Fall Of Chhattisgarh

Read छत्तीसगढ में विविध Chattīsagaḍha Me Vividha 


Read सबसे अधिक फसलों के उत्पादन वाले राज्य | फसलों के उत्पादन वाले राज्य

Read भारतीय संविधान का मौलिक कर्तव्यFundamental duty of Indian Constitution

Read भारत के राष्ट्रपति सामान्य ज्ञान 50 प्रश्नोत्तरी

Read सबसे अधिक फसलों के उत्पादन वाले राज्य


Read भारतीय संबिधान के मौलिक अधिकार Fundamental Rights of Indian Convention

Read भारत के राष्ट्रपति | राष्ट्रपति का चुनाव | राष्ट्रपति की शक्तियाँ 


Read भारतीय संविधान के स्रोत | Indian constitution

Post a Comment

0 Comments