About Me

सौरमंडल के ग्रह Planets | Solar System in Hindi | Saur Mandal | About the Sun in Hindi | About Mercury Planet | About Venus Planet | Information About Planet Earth in Hindi | About Mars Planet in Hindi | About Jupiter Planet in Hindi | Saturn Planet in Hindi | Uranus Planet in Hindi | Neptune Planet in Hindi | Asteroid circle | Comet | About Pluto in Hindi | Galaxy |

Solar System - सौर मंडल (Planets)

Solar System - सौर मंडल (Planets)

सौर मंडल (Planets)-Solar System

सौर मंडल

  • सौर मंडल में सूर्य और वह खगोलीय पिंड सम्मलित हैं, जो इस मंडल में एक दूसरे से गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा बंधे हैं।
  • किसी तारे के इर्द गिर्द परिक्रमा करते हुई उन खगोलीय वस्तुओं के समूह को ग्रहीय मण्डल कहा जाता है जो अन्य तारे न हों, जैसे की ग्रह, बौने ग्रह, प्राकृतिक उपग्रह, क्षुद्रग्रह, उल्का, धूमकेतु और खगोलीय धूल।
  • हमारे सूरज और उसके ग्रहीय मण्डल को मिलाकर हमारा सौर मण्डल बनता है।
  • इन पिंडों में आठ ग्रह, उनके 166 ज्ञात उपग्रह, पाँच बौने ग्रह और अरबों छोटे पिंड शामिल हैं।
  • इन छोटे पिंडों में क्षुद्रग्रह, बर्फ़ीला काइपर घेरा के पिंड, धूमकेतु, उल्कायें और ग्रहों के बीच की धूल शामिल हैं।
  • सौर मंडल के चार छोटे आंतरिक ग्रह बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल ग्रह जिन्हें स्थलीय ग्रह कहा जाता है, मुख्यतया पत्थर और धातु से बने हैं। और इसमें क्षुद्रग्रह घेरा, चार विशाल गैस से बने बाहरी गैस दानव ग्रह, काइपर घेरा और बिखरा चक्र शामिल हैं।
  • काल्पनिक और्ट बादल भी सनदी क्षेत्रों से लगभग एक हजार गुना दूरी से परे मौजूद हो सकता है।
  • सूर्य से होने वाला प्लाज़्मा का प्रवाह (सौर हवा) सौर मंडल को भेदता है। यह तारे के बीच के माध्यम में एक बुलबुला बनाता है जिसे हेलिओमंडल कहते हैं, जो इससे बाहर फैल कर बिखरी हुई तश्तरी के बीच तक जाता है।
Solar System - सौर मंडल (Planets)
Solar System - सौर मंडल (Planets)

सौर परिवार खोज और अन्वेषण

  • कुछ उल्लेखनीय अपवादों को छोड़ कर, मानवता को सौर मण्डल का अस्तित्व जानने में कई हजार वर्ष लग गए।
  • लोग सोचते थे कि पृथ्वी, ब्रह्माण्ड का स्थिर केंद्र है और आकाश में घूमने वाली दिव्य या वायव्य वस्तुओं से स्पष्ट रूप में अलग है।
  • लेकिन 140 इ. में क्लाडियस टॉलमी ने बताया ( जेओसेंट्रिक अवधारणा के अनुसार ) की पृथ्वी ब्रह्माण्ड के केंद्र में है और सारे गृह पिंड इसकी परिक्रमा करते हैं
  • लेकिन कॉपरनिकस ने 1543 में बताया की सूर्य ब्रह्माण्ड के केंद्र में है और सारे गृह पिंड इसकी परिक्रमा करते हैं।

संरचना और संयोजन

सौरमंडल सूर्य और उसकी परिक्रमा करते ग्रह, क्षुद्रग्रह और धूमकेतुओं से बना है। इसके केन्द्र में सूर्य है और सबसे बाहरी सीमा पर वरुण (ग्रह) है। वरुण के परे यम (प्लुटो) जैसे बौने ग्रहो के अतिरिक्त धूमकेतु भी आते है।
  1. आकाशगंगा (Galaxy) 
  2. सूर्य ( SUN )
  3. बुध ग्रह (Mercury Planets)
  4. शुक्र ग्रह (Venus Planets)
  5. पृथ्वी ग्रह (Earth Planets)
  6. मंगल ग्रह (Mars Planets)
  7. बृहस्पति ग्रह (Jupiter Planets)
  8. शनि ग्रह (Saturn Planets)
  9. अरुण ग्रह (Uranus Planets)
  10. वरुण ग्रह (Neptune Planets)
  11. यम (Pluto)
  12. क्षुद्रग्रह घेरा (Asteroid circle)
  13. धूमकेतु (Comet)

आकाशगंगा (Galaxy)

आकाशगंगा के बारे में महत्‍वपूर्ण तथ्‍य - Galaxy (Aakash Ganga)
  • आकाशगंगा की अनुमानित आयु 13.2 अरब साल है
  • आकाशगंगा, मिल्की वे, क्षीरमार्ग, दुग्ध मेखला, गैलेक्‍सी या मन्दाकिनी सभी का शाब्दिक अर्थ एक ही है
  • आकाशगंगा को चीन में "चांदी की नदी" कहते हैं
  • हमारे ब्रह्माण्ड में असंख्य मन्दाकिनी या आकाशगंगा है तथा प्रत्येक मन्दाकिनी में करोड़ो – अरबो तारे, सौरमण्डल, तारमण्डल, निहारिका, धूमकेतु , नक्षत्र आदि हैं ।
  • हमारी मन्दाकिनी के सबसे नजदीकी मन्दाकिनी का नाम देवयानी या एन्ड्रोमिडा है
  • हमारी मन्दाकिनी का आकार सर्पिलाकार है तथा अभी तक ज्ञात मन्दाकिनीयों के आधार पर मन्दाकिनीयों को तीन वर्गो में विभाजित किया गया है
  • सर्पिलाकार (80 प्रतिशत मन्दाकिनीयाँ सर्पिलाकार हैं )
  • दीर्घवृताकर ( अभी तक ज्ञात मन्दाकिनीयों में 17 प्रतिशत मन्दाकिनी दीर्घवृत्ताकार हैं),
  • अनिमित आकार ( अभी तक ज्ञात मन्दाकिनीयों करीब 2 प्रतिशत मन्दाकिनीयाँ अनिमित आकार की हैं।
  • हमारा सौर मण्डल आकाशगंगा के एक कोने पर स्थित है तथा हमारी मन्दाकिनी का केन्‍द्र हमसे करीब 30000 हजार प्रकाश वर्ष दूर है
  • सौर मण्डल आकाशगंगा के केंद्र की परिक्रमा कर रहा है
  • सौर मण्डल करीब 25 करोड वर्ष में हमारी मन्दाकिनी का एक चक्कर पूरा करता है।
  • हमारी आकाशगंगा का व्यास लगभग 100–120 प्रकाश वर्ष है।
  • आकाशगंगा में लगभग 100-400 अरब तारे तथा 50 अरब से अधिक ग्रह हैं ।
  • हमारी आकाशगंगा में हमारे सौरमण्डल जैसे करोड़ो सौरमण्डल हैं तथा वह इसकी परिक्रमा करते हैं
  • हाल ही में भारतीय वैज्ञानिकों ने आकाशगंगाओ का एक नया समूह खोजा है जिसका नाम उन्होने सरस्वती रखा है।
 आकाशगंगा (Galaxy)

सूर्य ( SUN )

सूर्य के बारे में महत्‍वपूर्ण जानकारी, Important Information About the Sun
  • सूर्य अथवा सूरज सौर मंडल के केन्द्र में स्थित एक G श्रेणी का मुख्य-अनुक्रम तारा है जिसके इर्द-गिर्द पृथ्वी और सौरमंडल के अन्य अवयव घूमते हैं।
  • सूर्य की करीब 4.5 अरब वर्ष पुराना तारा एवं सूर्य का व्यास 13,92,000 कि0मी0 है।
  • सूर्य हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा पिंड है, जिसमें हमारे पूरे सौर मंडल का 99.86% द्रव्यमान निहित है और उसका व्यास लगभग 13 लाख 92 हज़ार किलोमीटर है, जो पृथ्वी से लगभग 109 गुना अधिक और 334400 गुना भारी है।
  • सूर्य पर हर 11 वर्ष पर सूर्य कीरिट होता है यानि सूर्य पर विशाल तूफान आते हैं ।
  • पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के मुकाबले सूर्य का गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी से 28 गुना ज्यादा है
  • ऊर्जा का यह शक्तिशाली भंडार मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम गैसों का एक विशाल गोला है। परमाणु विलय की प्रक्रिया द्वारा सूर्य अपने केंद्र में ऊर्जा पैदा करता है।
  • सूर्य की तीन परते हैं प्रकाश मंडल ( यह सूर्य की सबसे ऊपरी सतह है तथा इससे ही प्रकाश बनता है इसका ताप करीब 6000 डिग्री सेल्सियस है ), वर्णमण्डल ( यह परत सूर्य की लपटो का क्षेत्र, तेज गर्म गैसो का क्षेत्र है ), सूर्य किरीट ( यह सूर्य के तीव्र प्रकाश का क्षेत्र है तथा सूर्य ग्रहण के समय देखा जा सकता है इसे सूर्य का मुकुट भी कहते हैं )
  • सूर्य से निकली ऊर्जा का छोटा सा भाग ही पृथ्वी पर पहुँचता है जिसमें से 15 प्रतिशत अंतरिक्ष में परावर्तित हो जाता है, 30 प्रतिशत पानी को भाप बनाने में काम आता है और बहुत सी ऊर्जा पेड़-पौधे समुद्र सोख लेते हैं। 
 सूर्य के बारे में रोचक तथ्‍य -
  • अलास्का में मई से जुलाई के बीच में सूरज नहीं डूबता है।
  • फिनलैंड में भी करीब 73 दिनों तक सूरज नहीं डूबता है।
  • धरती पर 1 वर्ष में लगभग 5 बार सूर्य ग्रहण होता ही है
  • सूर्य कि गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण ही सौरमंडल के सारे ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं
  • सूर्य से पृथ्वी को प्राप्त होने वाली ऊर्जा सूर्य की कुल ऊर्जा का 2 अरब वाँ भाग है। तथा सूर्यताप का मान 1.14 कैलोरी / मिनट / सेंमी2 है।
  • सूर्य के हाइड्रोजन को खत्म होने में 5 अरब साल और लगेगे यानि एक दिन सूर्य भी अन्‍य तारों की भांति नष्‍ट हो जायेगा
  • सूर्य की आकाश गंगा के केंद्र से दूरी 27,000 प्रकाश वर्ष है।
  • सूर्य पर कुछ भी ठोस नही है। सूर्य केवल एक गैस का गोला है।
  • जिस प्रकार हमारे सौरमंडल के अन्‍य ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं सूर्य भी आकाशगंगा की परिक्रमा करता है सूर्य आकाश गंगा (Galaxy) का एक चक्कर 225-250 लाख वर्ष में पूरा करता है
सूर्य ( SUN )

बुध (Mercury)

 बुध ग्रह के बारे में जानकारी, Information About Mercury Planet
  • बुध ग्रह सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह है (Smallest planet)
  • सौर मण्डल में बुध का सूर्य से दूरी बढने के अनुसार क्रम में प्रथम हैं
  • बुध ग्रह सूर्य के सबसे निकट है (Nearest to the Sun).
  • बुध ग्रह सूर्य के चारों ओर 88 दिन में एक बार चक्कर (Rotation) लगाता है.
  • बुध ग्रह का औसत घनत्व - 5.43 g/cm3
  • बुध ग्रह अपनी धुरी (Axis) पर 58.65 दिन में एक चक्कर घूमता है.
  • बुध ग्रह पर एक दिन 58 घन्टे का होता है
  • बुध ग्रह का कोई उपग्रहो नहीं है
  • बुध ग्रह की सूर्य से दूरी करीब 5 करोड़ 75 लाख कि0मी0 है
  • बुध ग्रह की त्रिज्या-2441 कि0मी0 है
  • बुध ग्रह अपनी धूरी पर 1.5 डिग्री झुका हुवा है
  • यहाँ दिन अत्यधिक गर्म और रातें बर्फीली होती हैं.
  • बुध ग्रह की सतह का औसत तापमान (-90 से 550) डिग्री सेल्सियस रहता है
  • बुध ग्रह में अत्याधिक गर्मी के कारण सभी खनिज तत्व वाष्पीकृत हो चुकी हैं
  • बुध ग्रह का गुरुत्व बल – 3.7 m/s2
  • इसका गुरुत्वाकर्षण (Gravity) पृथ्वी का 3/8 भाग है.
  • परिमाण (Mass) में यह पृथ्वी का 18वां भाग है.
  • जब पृथ्वी ( Earth) के 58 दिन पूरे होते हैं तो बुध ग्रह का एक दिन पूरा होता है
  • बुध ग्रह के 2 साल में 3 दिन होते हैं यानी जब बुध ग्रह सूर्य की परिक्रमा करता है तो उस दौरान वह अपनी धुरी पर तीन बार परिक्रमा करता है
बुध (Mercury)

शुक्र ग्रह (Venus)

शुक्र ग्रह के बारे में जानकारी, Information About Venus Planet
  • यह सौरमंडल में सूर्य से दूसरे निकटतम स्थान पर है.
  • शुक्र ग्रह द्वारा सूर्य की परिक्रमा पूर्ण करने में लगने वाला समय 225 पृथ्वी दिवस है
  • शुक्र ग्रह पर एक दिन पृथ्वी दिवस का 245 दिन का होता है
  • यहाँ रात तथा दिन के तापमान (Temperature) लगभग समान होते हैं.
  • शुक्र ग्रह का औसत घनत्व - 5.24g/cm3 है
  • शुक्र ग्रह के वायुमंडल में 90-95 % CO2 है.
  • शुक्र ग्रह का कोई उपग्रहो नहीं है
  • शुक्र ग्रह की सूर्य से दूरी - करीब 11 करोड़ कि0मी0 है
  • शुक्र ग्रह की त्रिज्या – 6052 कि0मी0 है
  • शुक्र ग्रह आकार में सौर मंडल का 6 (छटवाँ) बड़ा ग्रह है
  • शुक्र ग्रह का अपनी धूरी पर 3.39 डिग्री झुका हुवा है
  • शुक्र ग्रह की सतह का औसत तापमान करीब 500 डिग्री सेल्सियस रहता है
  • शुक्र ग्रह का गुरुत्व बल – 8.87 m/s2 है
  • इसके चारों और Sulfuric Acid के जमे हुए बादल हैं.
  • यह ग्रहों में पृथ्वी के सबसे निकटतम (Nearest to the Earth) है.
  • शुक्र ग्रह को सुर्योदय से पहले और सूर्यअस्‍त के बाद साफ मौसम में नंगी आंखों से देखा जा सकता है
  • यह “शाम का तारा- Evening star” और “सुबह का तारा- Morning Star” के रूप में ज्यादा प्रसिद्ध है.
  • इसे पृथ्वी की बहन (Sister Planet of the Earth) भी कहा जाता है क्योंकि पृथ्वी और शुक्र के कई लक्षण (Features) एक समान हैं (भार, आकार etc)…
GK Magic

पृथ्वी (Earth)

पृथ्वी ग्रह के बारे में जानकारी, Information About Planet Earth
  • सौर मंडल में पृथ्वी का सूर्य से दूरी बढने के क्रम अनुसार तीसरा(3) स्थान है
  • पृथ्वी की आयु - लगभग 4.54 बिलियन वर्ष है पृथ्वी 107160 कि.मी. प्रति घंटे की गति (Speed Per Hour) से 365 दिन, 5 घंटे, 48 मि. एवं 46 सेकंड में सूर्य का चक्कर लगाती है.
  • पृथ्वी अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व की ओर 1610 कि.मी. प्रति घंटे की गति से 23 घंटे 56 मिनट एवं 4 सेकंड में एक चक्कर लगाती है.
  • पृथ्वी का औसत घनत्व - 5.51g / cm3
  • पृथ्वी का एक मात्र उपग्रह ( चन्द्रमा ) हैं
  • पृथ्वी के मध्य से चन्द्रमा के मध्य तक कि दूरी 384,403 कि.मी. हैं
  • पृथ्वी की सूर्य से दूरी - करीब 15 करोड़ कि.मी. हैं
  • पृथ्वी की त्रिज्या – 6400 कि.मी.
  • पृथ्वी आकार में 5 (पाँचवा) बड़ा ग्रह है
  • पृथ्वी पर एक दिन 24 घन्टे घन्टे का होता है
  • पृथ्वी अपने अक्ष पर कितने डिग्री झुकी है - 23 डिग्री
  • पृथ्वी अपने कक्ष तल (Plane of orbit) के साथ 66½° कोण बनाती है.
  • पृथ्वी का 71% भाग जलमंडल (hydrosphere) एवं 29% भाग स्थलमंडल (lithosphere) है.
  • पृथ्वी की सतह का तापमान ( -18 डिग्री सेल्सियस से 15 डिग्री सेल्सियस ) तक रहता है
  • पृथ्वी पर सभी प्रकार के खनिज तत्व पाये जाते हैं
  • पृथ्वी का गुरुत्वबल 9.8 m/s2 है
  • पृथ्वी अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व दिशा में घूमती है
  • पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है कॉपरनिकस ने सिद्ध किया था
  • 21 मार्च एवं 23 दिसम्बर को विषुवत् रेखा पर सूर्य की किरणें लम्बवत् पड़ती हैं. इस दिन पृथ्वी पर सभी जगह दिन एवं रात को अवधि समान (12-12 घंटे) होती है
  • पृथ्वी द्वारा सूर्य की एक परिक्रमा को सौर वर्ष कहा जाता है
  • पृथ्वी पर मध्य रात्रि का सूर्य आर्कटिक क्षेत्र में दिखाई देता है
  • पृथ्वी का परिभ्रमण पथ दीर्घ (Elliptical) है एवं पृथ्वी तथा सूर्य के बीच की दूरी में परिवर्तन होता रहता है. यह दूरी 3 जनवरी को न्यूनतम (Minimum) एवं 4 जुलाई को अधिकतम (Maximum) होती है.
  • न्यूनतम दूरी (3 जनवरी) की अवस्था को उपसौर (Perihelion) एवं अधिकतम दूरी (4 जुलाई) की अवस्था को सूर्योच्च (Aphelion) कहा जाता है.
  • 21 June को कर्क रेखा पर सूर्य की किरणें 90° लम्बवत् पड़ती हैं, अतः इस तिथि को उत्तरी गोलार्ध में दिन की अवधि सर्वाधिक लम्बी होती है जिसे Summer Solstice कहा जाता है.
  • इसी प्रकार 22 दिसम्बर को मकर रेखा पर सूर्य की किरणें लम्बवत् पड़ती हैं जिसे Winter Solstice कहा जाता है और इस तिथि को दक्षिणी गोलार्ध (South Hemisphere) में दिन की अवधि सर्वाधिक लम्बी होती है.
  • सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में 8.3 मिनट या 500 सेकंड समय लगता है
  • पृथ्वी की दैनिक घूर्णन गति के कारण दिन एवं रात तथा वार्षिक परिभ्रमण गति के कारण ऋतु परिवर्तन होता है.
  • पृथ्वी का भूमध्यरेखीय व्यास (Equatorial Diameter) 12,757 कि.मी. (7,927 मील) एवं ध्रुवीय व्यास (Polar Diameter) 12,714 कि.मी. (7,900 मील) है.
  • पृथ्वी की भूमध्यरेखीय परिधि (Equatorial Circumference) 40, 075 किलोमीटर (24, 900 मील) है.
यह भी जानें -
  • गुरुत्व बल क्‍या होता है ? - पृथ्वी के सतह के निकट किसी पिण्ड के इकाई द्रव्यमान पर लगने वाला पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल ( Gravitational force ) पृथ्वी का गुरुत्व ( Gravity ) कहलाता है। इसे g के रूप में निरूपित किया जाता है। g का मान पृथ्वी के विभिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न होता है।
  • ज्वार-भाटा ( Tide ) क्‍या होता है ? - चंद्रमा अपनी आकर्षण शक्ति द्वारा समुद्री ज्वार पैदा करता है, चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति के कारण पृथ्वी के भागों पर सागरों के जल-स्तर का सामान्य-स्तर से ऊपर उठना ज्वार तथा नीचे गिरना भाटा कहलाता है।
पृथ्वी (Earth)

मंगल (Mars)

मंगल ग्रह के बारे में जानकारी - Information About Mars Planet
  • सौरमण्डल में मंगल का सूर्य से दूरी बढने के क्रम अनुसार चौथे स्थान पर स्थित है
  • मंगल द्वारा सूर्य की परिक्रमा पूर्ण करने में लगने वाला समय 687 दिन है
  • मंगल का औसत घनत्व 3.93 m/s3 है
  • मंगल द्वारा अपनी धूरी पर घूमने में 24.37 घन्टा समय लगता है
  • अतः मंगल पर एक दिन 24.37 घन्टे का होता है
  • मंगल के दो उपग्रह फोबस और डीमोस (Phobos and Deimos) हैं
  • मंगल की सूर्य से दूरी करीब 22.7 करोड़ कि0मी0 है
  • मंगल की त्रिज्या 3390 कि0मी0 है
  • मंगल आकार में 7(सातवाँ) बड़ा ग्रह है
  • मंगल अपनी धूरी पर 25 डिग्री झुकाव है
  • मंगल की सतह का औसत तापमान (-55C0 to 100 C) रहता है
  • मंगल पर पाये जाने वाले प्रमुख खनिज तत्व रेड आक्साइड है
  • मंगल का गुरुत्वबल – 3.7 m/s2 है
  • सौरमंडल में यह ग्रह दूसरा सबसे छोटा ग्रह है।
  • मंगल ग्रह को “फेरिक आक्साइड” की उपस्थिति के कारण “लाल ग्रह” कहा जाता है
  • मंगल को पृथ्वी से नंगी आँखों से देखा जा सकता है
  • मंगल की ऋतुएँ पृथ्वी के जैसी होती है लेकिन इनका समय दुगना होता है
  • मंगल का गुरुत्वाकर्षण धरती के गुरुत्वाकर्षण का एक तिहाई है
  • सबसे ऊंचा पर्वत “निक्स ओलम्पिया” (Nix Olympia) है जो एवरेस्ट से भी तीन गुना ऊँचा है.
  • मंगल के दो ध्रुव (poles) हैं तथा यहाँ भी पृथ्वी की भांति ऋतु परिवर्तन (climate change) होता है. ऐसा पृथ्वी की तरह इसकी धुरी झुकी होने के कारण होता है.
मंगल (Mars)

बृहस्पति (Jupiter)

बृहस्पति ग्रह के बारे में जानकारी - Information About Jupiter Planet
  • यह सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है.
  • सौरमण्डल में बृहस्पति का सूर्य से दूरी बढने के अनुसार पाँचवे क्रम पर है.
  • बृहस्पति द्वारा सूर्य की परिक्रमा पूर्ण करने में लगने वाला समय 11.9 वर्ष है
  • बृहस्पति द्वारा अपनी धूरी पर 9 घन्टे 56 मिनट का समय लगता है
  • बृहस्पति का औसत घनत्व - 1.33 g/cm3 है
  • इसकी अपनी रेडियो उर्जा (Radio Energy) है.
  • बृहस्पति की सूर्य से दूरी - करीब 77.8 करोड़ कि0मी0 है
  • बृहस्पति की त्रिज्या - 69,911 कि0मी0 है
  • बृहस्पति का अपनी धूरी पर 3.13 डिग्री झुकाव हुवा है
  • बृहस्पति की सतह का औसत तापमान करीब (-150 C0) है
  • बृहस्पति का गुरुत्वबल - 24.11 m/s2 है इसका घनत्व (Density) पृथ्वी के घनत्व का एक चौथाई है.
  • अभी हाल ही में बृहस्पति के 12 नए उपग्रहों की खोज हुई है जिन्हें मिलाकर अब Jupiter के उपग्रहों की संख्या 79 हो गई है। और इसी श्रेणी में शनि दूसरे स्थान पर है
  • शनि के समान इसके उपग्रहों में कुछ विपरीत तो कुछ अनुकूल दिशा में परिक्रमा करते हैं.
  • इसका द्रव्यमान सौरमंडल के सभी ग्रहों का 71% एवं आयतन (Volume) उनका डेढ़ गुना है.
  • इसके वायुमंडल में अधिकांशतः हाइड्रोजन (Hydrogen) और हीलियम (Helium) गैसें हैं.
  • रोमन सभ्यता के देवता जुपिटर के नाम पर बृहस्पति ग्रह नाम रखा गया है
  • बृहस्पति ग्रह को शनि, अरूण और वरूण के साथ बाहरी ग्रहों के रूप में जाना जाता है।
  • बृहस्पति को सौरमंडल का वेक्यूम क्लीनर कहा जाता है
  • यह तारों की तरह सूर्य से प्राप्त ऊर्जा (Energy) से दोगुनी या तिगुनी ऊर्जा उत्सर्जित (Release) करता है.

बृहस्पति (Jupiter)

शनि (Saturn)

शनि ग्रह के बारे में जानकारी - Information About Saturn Planet
  • शनि की खोज खगोल वैज्ञानी गैलीलियो गैलीली ने साल 1610 में की थी
  • सौरमण्डल में शनि का सूर्य से दूरी बढने के अनुसार छठवाँ क्रम है
  • शनि सूर्य की परिक्रमा 29.5 वर्ष में पूरी करता है
  • शनि का औसत घनत्व - 687 km/cm3 है
  • शनि अपनी धूरी पर 11 घन्टे में एक चक्कर पूण करता है अतः एक दिन 11 घन्टे का होता है
  • ब्रहस्पति ग्रह के बाद सौरमंडल का दूसरा सबसे बडा ग्रह शनि है
  • शनि ग्रह को पृथ्वी से नंगी आँखो से देखा जा सकता है।
  • शनि ग्रह का घनत्‍व पानी से कम होता है
  • सन् 2010 तक, शनि के 62 ज्ञात उपग्रह थे जिनकी परिक्रमा की कक्षाएँ परखी जा चुकी थीं।
  • इसके उपग्रह “टाइटन” पर नाइट्रोजन वाला वायुमंडल है.
  • इसका व्यास (Diameter) 1,20,0000 कि.मी. है.
  • शनि की सूर्य से दूरी 1.433 अरब कि0मी0
  • शनि की त्रिज्या 58232 कि0मी0 है
  • शनि की सतह का तापमान ( - 178 C) है
  • शनि का गुरुत्वबल 10.44 m/s2 है
  • शनि ग्रह के छल्लों को पृथ्वी से दूरबीन के सहारे आसानी से देखा जा सकता है
शनि (Saturn)

अरुण (Uranus)

अरुण ग्रह के बारे में जानकारी - Information About Uranus Planet
  • इस ग्रह की खोज (Discovery) 1781 ई. में William Herschel ने की थी.
  • सौरमण्डल में अरुण का सूर्य से दूरी बढने के अनुसार सातवाँ क्रम है
  • अरुण द्वारा सूर्य की परिक्रमा पूर्ण करने में 84 वर्ष का समय लगता है
  • अरुण का औसत घनत्व - 1.27 g/cm3 है
  • अरुण द्वारा अपनी धूरी पर घूमने में 17 घन्टे, 14 मिनट लगता है
  • अरुण के उपग्रहो की सँख्या 27 है
  • अरुण की सूर्य से दूरी - 2.87 अरब कि0मी0 है
  • अरुण की त्रिज्या – 25,362 कि0मी0 है
  • अरुण आकार में 3 (तीसरा) बड़ा ग्रह है
  • अरुण पर एक दिन 17 घन्टे 14 मिनट का होता है
  • अरुण अपनी धूरी पर 98 डिग्री झुका हुआ है
  • अरुण की सतह का औसत तापमान करीब (-200 C ) है
  • इसके वायुमंडल में मिथेन गैस (methane gas) हैं
  • अरुण का गुरुत्व बल 8.87 m/s2 है
  • इसके चारों और पाँच बहुत धुँधले वलय (Rings) अल्फ़ा (Alpha), बीटा (Beta), गामा (Gamma), डेल्टा (delta) और इप्सिलान (Epsilon) के हैं.
  • यह एकमात्र ऐसा Planet है जो एक ध्रुव से दूसरे ध्रुव तक अपने परिक्रमा कक्ष (Orbit) में लगातार सूर्य के सामने रहता है.
अरुण (Uranus)

वरुण (Neptune)

वरुण ग्रह के बारे में जानकारी - Information About Neptune Planet
  • सौरमण्डल में वरुण का सूर्य से दूरी बढने के अनुसार अन्तिम ग्रह आठवाँ सबसे दूर स्थित Planet है
  • वरुण द्वारा सूर्य की परिक्रमा पूर्ण करने में 165 वर्ष समय लगता है
  • वरुण का औसत घनत्व - 1.64 g/cm3 है वरुण की सूर्य से दूरी - करीब 4.48 अरब कि0मी0 है
  • वरुण की त्रिज्या –24622कि0मी0 है
  • वरुण आकार में 4 (चौथा ) बड़ा ग्रह है
  • वरुण का अपनी धूरी पर 30 डिग्री झुका हुवा है
  • वरुण की सतह का औसत तापमान करीब (-214 C ) है
  • वरुण का गुरुत्वबल 11.15 m/s2 है
  • यह सौरमंडल का तीसरा पिंड (third body) है, जहाँ जागृत ज्वालामुखी (active volcano) पाया गया है.
  • वरुण द्वारा अपनी धूरी पर घूमने में 16 घन्टा, 6 मिनट का समय लगता है अतः एक दिन का समय 16 घन्टा, 6 मिनट का होता है
  • वरुण के उपग्रहो की सँख्या 13 है
  • “ट्राइटन (triton)” और “Proteus” दो उपग्रह इसके सबसे बड़े उपग्रहों में से हैं. टाइटन उपग्रह पर वायुमंडल है. इसमें मुख्यतः नाइट्रोजन व्याप्त है.
वरुण (Neptune)

यम (Pluto)

यम के बारे में जानकारी - Information About Pluto
  • यह नव अण्वेषित कुईपर बेल्ट का एक बड़ा पिंड है.
  • प्लूटो बौने ग्रह (dwarf planet) की श्रेणी में आता है. अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने 3 सितम्बर 2006 को ऐलान किया कि प्लूटो ग्रह नहीं है.
  • इसका व्यास 300 कि.मी. है.
  • यह सूर्य से 586.56 कि.मी. दूर है और यह सूर्य की परिक्रमा 248 वर्ष में पूरी करता है.
  • प्लूटो के पाँच ज्ञात उपग्रह हैं शैरन (Charon) सबसे बड़ा है.
  • 1930 में अमेरिकी खगोलशास्त्री Clyde Tombaugh ने प्लूटो को खोज निकाला और इसे सौर मण्डल का नौंवा ग्रह माना था.
यम (Pluto)

धूमकेतु (Comet)

  • क्षुद्रग्रह घेरा या ऐस्टरौएड बॅल्ट हमारे सौर मण्डल का एक क्षेत्र है जो मंगल ग्रह (मार्स) और बृहस्पति ग्रह (ज्यूपिटर) की ग्रहपथओं के बीच स्थित है और जिसमें हज़ारों-लाखों क्षुद्रग्रह (ऐस्टरौएड) सूरज की परिक्रमा कर रहे हैं।
  • इनमें एक 950 किमी के व्यास वाला सीरीस नाम का बौना ग्रह भी है जो अपने स्वयं के गुरुत्वाकर्षक खिचाव से गोल अकार पा चुका है।
  • यहाँ तीन और 400 किमी के व्यास से बड़े क्षुद्रग्रह पाए जा चुके हैं - वॅस्टा, पैलस और हाइजिआ।
  • पूरे क्षुद्रग्रह घेरे के कुल द्रव्यमान में से आधे से ज़्यादा इन्ही चार वस्तुओं में निहित है।
  • बाक़ी वस्तुओं का अकार भिन्न-भिन्न है - कुछ तो दसियों किलोमीटर बड़े हैं और कुछ धूल के कण मात्र हैं।
  • प्रत्येक बाहरी ग्रह को धूल और अन्य कणों से निर्मित छल्लों द्वारा परिवृत किया जाता है।
  • 2008 के मध्य तक, पाँच छोटे पिंडों को बौने ग्रह के रूप में वर्गीकृत किया जाता है, सीरीस क्षुद्रग्रह घेरे में है और वरुण से परे चार सूर्य ग्रहपथ - यम (जिसे पहले नवें ग्रह के रूप में मान्यता प्राप्त थी), हउमेया, माकेमाके और ऍरिस।
  • छह ग्रहों और तीन बौने ग्रहों की परिक्रमा प्राकृतिक उपग्रह करते हैं, जिन्हें आम तौर पर पृथ्वी के चंद्रमा के नाम के आधार पर "चन्द्रमा" ही पुकारा जाता है।
धूमकेतु (Comet)

धूमकेतु (Comet)

  • धूमकेतु सौरमण्डलीय निकाय है जो पत्थर, धूल, बर्फ और गैस के बने हुए छोटे-छोटे खण्ड होते है।
  • यह ग्रहो के समान सूर्य की परिक्रमा करते है।
  • छोटे पथ वाले धूमकेतु सूर्य की परिक्रमा एक अण्डाकार पथ में लगभग 6 से 200 वर्ष में पूरी करते है।
  • कुछ धूमकेतु का पथ वलयाकार होता है और वो मात्र एक बार ही दिखाई देते है।
  • लम्बे पथ वाले धूमकेतु एक परिक्रमा करने में हजारों वर्ष लगाते है।
  • अधिकतर धूमकेतु बर्फ, कार्बन डाईऑक्साइड, मीथेन, अमोनिया तथा अन्य पदार्थ जैसे सिलिकेट और कार्बनिक मिश्रण के बने होते है।
धूमकेतु (Comet)

Solar System - सौर मंडल (Planets)

नोट - इस पेज पर आगे और भी जानकारियां अपडेट की जायेगी, उपरोक्त जानकारियों के संकलन में पर्याप्त सावधानी रखी गयी है फिर भी किसी प्रकार की त्रुटि अथवा संदेह की स्थिति में स्वयं किताबों में खोजें तथा फ़ीडबैक/कमेंट के माध्यम से हमें भी सूचित करें।
Solar System - सौर मंडल (Planets)

Also Read➦
Read ➥ सबसे अधिक फसलों के उत्पादन वाले राज्य | फसलों के उत्पादन वाले राज्य

Read ➥ भारतीय संविधान का मौलिक कर्तव्यFundamental duty of Indian Constitution

Read ➥ भारत के राष्ट्रपति सामान्य ज्ञान 50 प्रश्नोत्तरी

Read ➥ सबसे अधिक फसलों के उत्पादन वाले राज्य

Read ➥ भारतीय संबिधान के मौलिक अधिकार Fundamental Rights of Indian Convention

Read ➥ भारत के राष्ट्रपति | राष्ट्रपति का चुनाव | राष्ट्रपति की शक्तियाँ

Read ➥ भारतीय संविधान के स्रोत | Indian constitution

Post a Comment

0 Comments